बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क ठेकेदार बी.आर. गोयल के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) ने छापेमारी की है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे आयकर विभाग की टीम तीन गाड़ियों में पाराघाट टोल प्लाजा स्थित टोल ऑफिस पहुंची और जांच शुरू की।
दस्तावेज और डिजिटल डेटा की जांच
आईटी टीम द्वारा मौके पर मौजूद दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की गहन जांच की जा रही है। इसके साथ ही ठेकेदार से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। अधिकारियों ने ऑफिस में मौजूद कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी जांच के दायरे में लिया है।
टैक्स गड़बड़ी की सूचना पर कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई टैक्स गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद की गई है। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।










