रायपुर: राजधानी रायपुर में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले आरोपी के घर पर अब बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। आरोपी पर एक नाबालिग बच्ची के साथ लगातार 5 दिनों तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है।
महापौर ने खुद की जांच, लगाया नोटिस
इस मामले में महापौर मीनल चौबे स्वयं मौके पर पहुंचीं और आरोपी के घर व दुकान की जांच करवाई। जांच के बाद महापौर के निर्देश पर अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया है। महापौर के साथ क्षेत्रीय विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौके पर मौजूद रहे।

अवैध निर्माण का आरोप
प्रशासनिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी, जो पेशे से चूड़ी व्यापारी है, ने दुकान और मकान का निर्माण अवैध तरीके से कर रखा है। नगर निगम की टीम ने दस्तावेजों की जांच के बाद इसे नियमों के खिलाफ पाया है।
कड़ी कार्रवाई के संकेत
नगर निगम सूत्रों के अनुसार, यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।










