रायपुर। सुकमा जिले में एक बार फिर लाल आतंक ने जवानों को निशाना बनाया है। नक्सलियों के प्लांट IED की चपेट में आने से CRPF का एक जवान चपेट में आ कर घायल हुआ है। ब्लास्ट में जवान के पैर में गंभीर चोट पहुंची हैं। उसे इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से लिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है। धमाका फूलबगडी क्षेत्रांतर्गत गोगुंडा के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में हुआ है।
देखें वीडियो- रायपुर पुलिस ने सूदखोर वीरेंद्र तोमर का निकाला जूलसू, देखें वीडियो
जानकारी के अनुसार, सुकमा दंतेवाड़ा सीमा पर मुलेर इलाके में सर्चिंग पर जवान निकले थे। एरिया डॉमिनेशन के लिए निकला था। इसी दौरान नक्सलियों की प्लांट IED की चपेट में आने से जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में जवान के पैर में गंभीर चोट पहुंची है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे एरिया में सर्चिंग शुरू कर दी है।








