छत्तीसगढ

मिनरल वॉटर के नाम पर आप पी रहे जहर! ये कंपनी आपके स्वास्थ्य से कर रही खिलवाड़

रायपुर। अगर आप भी Bliss blue नाम के इस ब्रांड का पानी पी रहे है, तो आपको सावधान होने की जरुरत है। कंपनी क्लीन वाटर के नाम पर आपको जहर पीला रही है। यह कंपनी बिना उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट के खुलेआम बाजार में बेची जा रही है।

दरअसल, मुंगेली शहर में बिक रही ‘Bliss blue’ नामक 250 मिलीलीटर की पैक्ड वाटर बॉटल अब विवादों में है। यह बोतल बिना उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट के खुलेआम बाजार में बेची जा रही है। इतना ही नहीं, यह बोतल सरकारी दफ्तरों में भी सप्लाई की जा रही है, जिससे लोगों में आशंका और नाराज़गी दोनों बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें- ब्रेकिंग न्यूज- नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF का जवान घायल

उपभोक्ताओं का कहना है कि पानी जैसी आवश्यक वस्तु पर यदि निर्माण और समाप्ति तिथि दर्ज न हो, तो यह सीधे तौर पर फूड सेफ्टी मानकों का उल्लंघन है। बावजूद इसके, यह उत्पाद न सिर्फ बाजारों में बिक रहा है बल्कि सरकारी कार्यालयों में उपयोग हो रहा है, जो पूरे फूड एवं सेफ्टी डिपार्टमेंट के कार्यो पर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें-रायपुर पुलिस ने सूदखोर वीरेंद्र तोमर का निकाला जूलसू, देखें वीडियो

अब जांच का विषय यह है कि इसके पीछे खेल क्या है? फैक्ट्री कहाँ स्थित है? मालिक कौन है? और आखिर कैसे यह उत्पाद बिना आवश्यक अनुमोदन और लेबलिंग के बाजार में पहुंच गया? क्या इसमें निगरानी एजेंसियों की लापरवाही है या किसी स्तर पर मिलीभगत?

सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि जब बिना उत्पादन व एक्सपायरी तारीख के बोतल सरकारी दफ्तरों तक पहुंच रही है, तो आम जनता के स्वास्थ्य की गारंटी कौन देगा?”इस गंभीर विषय पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी ने कहा कि “मामला संज्ञान में लिया गया है, संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।”

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 180