Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फहराया तिरंगा झंडा, परेड की ली सलामी

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर न्यायधानी बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पूरा मैदान देशभक्ति के नारों और उत्साह से सराबोर रहा। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

समारोह में सुरक्षा बलों की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा भव्य परेड निष्क्रमण किया गया, जिसकी अनुशासनबद्ध प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और देशभक्ति का सुंदर प्रदर्शन किया।

झांकियों में दिखा विकास का स्वरूप

प्रातः 10.20 बजे विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा निकाली गई आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों के माध्यम से राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और जिले में हुए विकास कार्यों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया।

प्रतिभाओं का सम्मान

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान जिले में उत्कृष्ट सेवा देने वाले शासकीय कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। प्रातः 10.57 बजे आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उत्साहपूर्ण समापन

समारोह का औपचारिक समापन प्रातः 11.15 बजे हुआ। इस राष्ट्रीय पर्व को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक उमड़े, जिन्होंने हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र का उत्सव मनाया।


Related Posts

CG NEWS- मेरठ से पकड़ाया शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरोह, 63.50 लाख का माल बरामद; फेरीवाले बनकर करते थे रेकी

भिलाई/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग और भिलाई ट्विन सिटी में लगातार हो रही दिनदहाड़े…

बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट अग्निकांड: क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

बलौदाबाजार/बिलासपुर। 10 जून 2024 को बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट परिसर में हुई ऐतिहासिक…

ऐतिहासिक पल: भारत अब पूरी तरह ‘नक्सल मुक्त’, रायपुर की तर्ज पर चमकेगा बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

जगदलपुर/रायपुर। भारत के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है।…

अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ सीरीज के लिए टीम इंड‍िया का ऐलान, 5 नए चेहरों को मौका, रो-को की जोड़ी फिर उतरेगी मैदान में

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया…

1 of 334