Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अंबिकापुर ब्रेकिंग: वाटर पार्क बना अखाड़ा; युवक और लड़कियों के गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक वाटर पार्क में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की छुट्टी मनाने पहुंचे युवाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वहां जमकर लात-घूंसे चले। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कई गुटों में हुई भिड़ंत, युवक को बेरहमी से पीटा

मिली जानकारी के अनुसार, वाटर पार्क के भीतर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग मिलकर एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं। मामला यहीं नहीं रुका, चश्मदीदों के मुताबिक वहां मौजूद दो लड़कियों के गुटों के बीच भी जमकर मारपीट हुई है।

मारपीट का कारण अब भी रहस्य

हैरानी की बात यह है कि इस पूरी गुटीय झड़प का मुख्य कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के समय वाटर पार्क में काफी भीड़ मौजूद थी। विवाद की शुरुआत कैसे हुई और किन बातों को लेकर युवक और युवतियों के गुट आपस में भिड़े, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने इस मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रही हिंसा ने शहर की कानून व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक हिस्सों में…

CG NEWS: तेज आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि, आसमानी बिजली गिरने से टोल प्लाजा के 7 कंप्यूटर फुके, 5 मवेशियों की मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और देखते…

1 of 345