Trendingदेशबड़ी खबर

महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 लोगों की मौत, ट्रक चालक कार को कई किमी तक घसीटता रहा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन कर नोएडा लौट रहे पांच दोस्तों की कार एक अज्ञात वाहन (ट्रक) से टकरा गई। इस भीषण भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना इतनी भयावह थी कि टक्कर के बाद ट्रक चालक कार को कई किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे दोस्त

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की कार में सवार पांचों लोग उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद वापस नोएडा (UP) जा रहे थे। हादसा एक्सप्रेसवे के चेनेज नंबर 194 के पास हुआ, जो पापड़दा और नांगल राजावतान थाना क्षेत्र की सीमा में आता है। रफ्तार तेज होने के कारण कार सामने चल रहे एक अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी।

कार को कई किलोमीटर तक घसीटा

हादसे में जीवित बचे एकमात्र घायल युवक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि टक्कर के बाद ट्रक चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे भगाना शुरू कर दिया। इस दौरान कार ट्रक में फंसी रही और चालक उसे कई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता रहा। इस क्रूरता की वजह से कार पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई और कार सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।




Related Posts

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक हिस्सों में…

CG NEWS: तेज आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि, आसमानी बिजली गिरने से टोल प्लाजा के 7 कंप्यूटर फुके, 5 मवेशियों की मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और देखते…

1 of 339