Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: अजीबो-गरीब सड़क हादसा, चलती कार पर पलटकर गिरी तेज रफ्तार पिकअप, CCTV में कैद घटना

सूरजपुर जिले में शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-43 पर तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर उछलते हुए सामने से आ रही एक कार पर जा गिरा।

जानकारी के अनुसार, एक स्विफ्ट डिजायर कार सूरजपुर से बिश्रामपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही कार चालक एस्सार पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर पेट्रोल पंप की ओर मुड़ा, उसी दौरान अम्बिकापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन संतुलन खो बैठी और उछलकर सीधे कार के ऊपर पलट गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पिकअप वाहन कुछ पलों में हवा में उछलता है और कार के ऊपर आकर पलट जाता है।

कार चालक बुरी तरह फंसा, कटर मशीन से किया गया रेस्क्यू

इस भीषण और अजीबो-गरीब हादसे में कार चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कटर मशीन का इस्तेमाल कर कार को काटा गया, जिसके बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

वहीं पिकअप वाहन का चालक हादसे के तुरंत बाद सुरक्षित बाहर निकल गया। यह घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एस्सार पेट्रोल पंप के पास हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456