Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

ग्रामीणों से सीधे संवाद: सीएम साय ने जनदर्शन में समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए आदेश

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों और आम नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रखे।

मुख्यमंत्री ने सभी की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनदर्शन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाई, जिन पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की अहमियत पर जोर दिया और आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

1 of 468