Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: निजी स्कूलों की राहत! डीपीआई ने परीक्षा आदेश में किया बदलाव

रायपुर: लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पहले जारी आदेश ने प्रदेश के निजी स्कूलों में हड़कंप मचा दिया था, जिसमें कक्षा पहली से ग्यारहवीं तक की परीक्षाएं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजित कराने का निर्देश दिया गया था। इस अचानक बदलाव के विरोध में निजी स्कूल संघ ने इसे तुगलकी निर्णय बताते हुए कड़ा विरोध जताया।

हालांकि अब संचालनालय ने नया आदेश जारी कर निजी स्कूलों को राहत दी है। नए आदेश के अनुसार, सरकारी स्कूलों पर ही जिला स्तरीय संचालन समिति, प्रश्न पत्र निर्माण, मॉडरेशन, परीक्षा तैयारी, पाठ्यक्रम पूर्ण करने की तिथि, परीक्षा कार्यक्रम और प्रश्न पत्र वितरण जैसी व्यवस्थाएं लागू होंगी। निजी स्कूल अब अपनी परीक्षाएं स्वतंत्र रूप से आयोजित कर सकेंगे।

डीपीआई ने यह भी बताया कि कक्षा 1, 2, 3, 4, 6, 7, 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होंगी। सरकारी स्कूलों में सिलेबस 28 फरवरी तक पूर्ण करना होगा और प्रायोजन कार्य 5 मार्च तक पूरे करने होंगे।

पूर्व आदेश में निजी स्कूलों के अधिकार अचानक छीनने पर संघ ने आपात बैठक बुलाई थी और डीपीआई को पत्र लिखकर विरोध जताया था। संघ के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा था कि कई स्कूल पहले ही समय-सारिणी जारी कर चुके हैं, और कुछ दिनों पहले नियम बदलना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि आदेश वापस न लेने पर स्कूलों में ताला लगाकर चाबी शासन को सौंप दी जाएगी।

निजी स्कूल संघ ने यह भी कहा कि पहले परीक्षा का ब्लूप्रिंट जारी नहीं हुआ था, सिलेबस स्पष्ट नहीं था और प्रतिशतवार पाठ्यक्रम की जानकारी नहीं थी, जिससे परीक्षा करवाना व्यावहारिक रूप से असंभव हो गया था।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

1 of 468