Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- एसपी ऑफिस के पास मंदिर में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था में उठे सवाल, देखें वीडियो

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। कलेक्ट्रोरेट एवं एसपी कार्यालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। नकाबपोश चोरों ने मंदिर की दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर लिया और मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर प्रशासनिक रूप से अति-संवेदनशील और सुरक्षित क्षेत्र में आता है, क्योंकि इसी परिसर में कलेक्ट्रोरेट कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित हैं। इसके बावजूद चोरों द्वारा इस तरह वारदात को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि नकाबपोश चोर देर रात मंदिर में प्रवेश करते हैं और कुछ ही मिनटों में दान पेटी को तोड़कर नकदी लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल चोरी गई रकम का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे प्रशासन से मंदिरों व सरकारी परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

खैरागढ़ में सड़कों की बदहाली: प्रमुख मार्गों पर मिले 200 से अधिक गड्ढे, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों के कारण आम नागरिकों और वाहन…

1 of 467