रायपुर, 12 फरवरी 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (प्लेटफॉर्म-3) स्थित वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटल कर बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए 05 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक UP मेन लाइन पर 20 दिनों का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेल प्रशासन के अनुसार, ब्लॉक अवधि में कई एक्सप्रेस, मेमू और डेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से नियंत्रित कर गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा।
पूरी तरह रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
- 18030 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (04 से 24 अप्रैल तक)
- 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–शालीमार एक्सप्रेस (06 से 26 अप्रैल तक)
- 18237 कोरबा–अमृतसर एक्सप्रेस (05 से 25 अप्रैल तक)
- 18238 अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस (07 से 27 अप्रैल तक)
- 12410 हजरत निजामुद्दीन–रायगढ़ एक्सप्रेस (निर्धारित तिथियों पर)
- 12409 रायगढ़–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (निर्धारित तिथियों पर)
- 12101/12102 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–शालीमार एक्सप्रेस (निर्धारित तिथियों पर)
- 12807/12808 विशाखापत्तनम–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (निर्धारित तिथियों पर)
- 68815/68816 बल्लारशाह–गोंदिया मेमू (05 से 25 अप्रैल तक)
- 78805/78806 गोंदिया–कटंगी डेमू (05 से 25 अप्रैल तक)
आंशिक रूप से नियंत्रित/गंतव्य से पहले समाप्त ट्रेनें
- 68802, 68803, 68804, 68805, 68806 पैसेंजर ट्रेनें हिरदामाली स्टेशन तक ही संचालित होंगी।
- 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग में नियंत्रित रहेगी (04 से 25 अप्रैल)।
- 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस दुर्ग तक ही चलेगी (05 से 26 अप्रैल)।
रेल प्रशासन ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और यात्रियों से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य भविष्य में बेहतर संरक्षा, गति और परिचालन सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।








