Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: 13 दिन से लापता नाबालिग की जंगल में मिली लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

सरायपाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 13 दिनों से लापता नाबालिग युवक उद्रेश वर्मा का शव जमदरहा जंगल में बरामद हुआ है। पुलिस प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जता रही है।

मड़ाई मेला देखने गया था युवक

पुलिस के अनुसार, उद्रेश वर्मा 29 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ टूड्री गांव में आयोजित मड़ाई मेला देखने गया था। लौटते समय उसने महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत जमदरहा के आश्रित गांव जमनीडीह में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की बात कही थी। इसके बाद से वह लापता हो गया था।

जंगल में मिला शव

गुरुवार को जमदरहा जंगल में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक उद्रेश वर्मा ग्राम सर्वा थाना कसडोल क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

पुलिस को संदेह है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, हत्या किन परिस्थितियों में और किसने की, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। भंवरपुर चौकी (बसना पुलिस) की टीम मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मृतक के साथ गए दोस्तों और संबंधित युवती से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर सनसनी का माहौल है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

उद्रेश वर्मा

Related Posts

1 of 173