बॉलीवुडमनोरंजन

जीवित है अभिनेता धर्मेंद्र, बेटी ईशा देओल ने मौत की खबरों का किया खंडन

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की थोड़ी देर पहले खबर सामने आई थी। जिसमें कहा गया कि 89 वर्षीय अभिनेता की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। लेकिन इसी बीच उनकी बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया में चल रही इन खबरों का खंडन किया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनके पिता के निधन की खबरें झूठी है।

ईशा ने ऑफिशियल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, सोशल मीडिया को गलत खबरें फैलाने की ज्यादा ही जल्दी है। मेरे पिता ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से गुजारिश करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया।

बता दे कि अभिनेता को सांस लेने में हो रही दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत काफी नाजुक थी। जिसके चलते परिवार के लोग उनसे मिलने पहुंच रहे थे। धर्मेंद्र को अपने पिता की तरह मानने वाले सलमान खान भी बीती राम उनसे मिलने पहुंचे थे।

Related Posts

1 of 3