Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: सूने मकान से 2.14 लाख की चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना सुपेला क्षेत्र में सूने मकान से नगदी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2,14,000 रुपये नगद बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 17 फरवरी 2026 को सुपेला निवासी यमिल वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को मकान की लोहे की आलमारी में नगदी रखी गई थी। 16 फरवरी को परिवार की एक महिला सदस्य विवाह कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल गई थीं। 17 फरवरी की सुबह आलमारी खोलने पर उसमें रखी 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की गड्डियां व अन्य नगद राशि गायब मिली। हालांकि, सोने के आभूषण सुरक्षित पाए गए।

प्रकरण में थाना सुपेला ने अपराध क्रमांक 272/2026 के तहत धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और साइबर तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्धों की पहचान की।

27 फरवरी को सूचना मिली कि आरोपी नेहरू नगर चौक से अपने गृह राज्य उड़ीसा भागने की तैयारी में हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में 2,14,000 रुपये नगद बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद मामले में धारा 49, 54 और 61 बीएनएस भी जोड़ी गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज सबरी (21 वर्ष) और दुरपति सबरी (23 वर्ष), निवासी खांस बहार, थाना राजखड़ियार, जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा) के रूप में हुई है।पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458