Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर: सरकारी स्कूल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, हत्या की आशंका

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उरला थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल परिसर में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान राधा मण्डावी, पति अमित सिसोदिया, निवासी पारधी पारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। उसके सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान मिले हैं।

घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Posts

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति देंगी मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में…

आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय में दहला देने वाली घटना: 10वीं के छात्र का हॉस्टल में मिला शव, मचा हड़कंप

बालोद: जिले के डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में गुरुवार…

1 of 465