Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने ली पिता की जान; टमाटर की फसल बर्बाद होने पर डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम रातासिली में एक बेटे ने महज फसल बर्बाद होने के गुस्से में अपने पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रदीप खलखो ने अपने खेत में टमाटर की फसल लगाई थी। फसल की रखवाली की जिम्मेदारी उसने अपने पिता लल्लू खलखो को दी थी। 6 अप्रैल को जब प्रदीप खेत पहुँचा, तो उसने देखा कि मवेशियों ने टमाटर की फसल को पूरी तरह उजाड़ दिया है।

बताया जा रहा है कि पिता शराब के नशे में धुत थे, जिसके कारण वे मवेशियों को नहीं भगा सके। इससे पहले भी चने की फसल इसी तरह बर्बाद हो चुकी थी, जिससे प्रदीप पहले से ही आक्रोशित था।

हैवानियत: कमरे में तड़पते छोड़ा, रात में हुई मौत

गुस्से में पागल प्रदीप ने अपने पिता पर लात-घूंसों और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पिटाई से पिता लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इंसानियत को ताक पर रखकर आरोपी बेटे ने पिता को अस्पताल ले जाने के बजाय घर के एक कमरे में ले जाकर छोड़ दिया। अंदरूनी चोटों और इलाज न मिलने के कारण उसी रात लल्लू खलखो ने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई और खुलासा

7 अप्रैल को घटना की सूचना मिलने पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुँची। शुरुआत में मामला संदिग्ध लगा, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर बेटे प्रदीप को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


Related Posts

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी बस्तर की संस्कृति, राष्ट्रपति करेंगी ‘बस्तर पंडुम 2026’ विजेताओं का सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं को आज राष्ट्रीय…

CG NEWS- साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीद रहे युवक को करेलों के बीच छिपे कोबरा ने डसा; मची अफरा-तफरी, अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शहर…

कांकेर में मलेरिया का कहर जारी: छात्रावास के छात्रों के बाद अब महिला की मौत, स्वास्थ्य अमले में हड़कंप

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार खतरनाक रूप लेता जा…

1 of 439