Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: हाइवा ने बाइक को टक्कर मारी, 2 युवतियों की मौत, लिफ्ट ना लेती तो बच जाती जान!

भिलाई। भिलाई के तीन थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। सोमनी मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और पीछे बैठी एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को रायपुर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भिलाई तीन पुलिस के अनुसार, यह हादसा दोपहर 2:15 के करीब सोमनी जाने वाले मार्ग पर मेहंदी बाड़ी के समीप मोड़ पर हुआ। बाइक क्रमांक CG 07 BL 9972 पर तीन लोग सवार थे और भिलाई तीन से सोमनी की ओर जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही हाइवा वाहन CG 04 LS 9146, जो मुरम लोड कर रही थी, ने बाइक को टक्कर मार दी।

बाइक चालक का नाम अभी पता नहीं चला, उसे सिर में गंभीर चोटें आई और मौके पर ही मौत हो गई।पीछे बैठी युवती भूमिका बंजारे (25) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। तीसरी सवार युवती सनोज सोनकर (23) को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर एम्स रेफर किया गया।

भूमिका और सनोज दोनों ही ग्राम गनियारी, सतनामी पारा के निवासी थे। वे किसी काम से भिलाई तीन आए हुए थे और वापसी में सिरसा गेट से गनियारी जाने के लिए बाइक सवार से लिफ्ट ले रही थीं।

हाइवा चालक फरार

पुलिस के अनुसार, हाइवा वाहन चालक हादसे के बाद स्थल छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शिकायत व वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468