Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: जवानों ओर माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, 3 माओवादी किए ढेर, हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाके में चल रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान गुरुवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 3 माओवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियारों की भी बरामदगी हुई है।

मिली जानका री के अनुसार माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुकमा जिला पुलिस की डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) टीम ने गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अभियान के दौरान सुबह से ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार बरामद किए गए हैं, हालांकि मारे गए माओवादियों की पहचान और बरामद हथियारों का विस्तृत विवरण सर्च ऑपरेशन के पूरी तरह समाप्त होने के बाद जारी किया जाएगा।

इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं सुकमा एसपी किरण चव्हाण कर रहे हैं। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है, ताकि अन्य माओवादियों की मौजूदगी की आशंका को खत्म किया जा सके।

गौरतलब है कि बीते दो वर्षों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से माओवादियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस दौरान शीर्ष माओवादी नेताओं समेत 500 से अधिक माओवादी मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं।

Related Posts

CG NEWS- विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के दयालबंद इलाके में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध…

CG NEWS- शराब के नशे में पहुंचे दूल्हे को दुल्हन ने लौटाया बैरंग, प्रशासन ने मुस्कान को बनाया जिले का ‘यूथ आइकॉन’

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम कोसमंदा की बेटी मुस्कान प्रधान ने सामाजिक रूढ़ियों…

CG NEWS- शिक्षिका ने की खुदकुशी, दीवार पर सुसाइड नोट चिपकाकर प्रेमी को ठहराया जिम्मेदार; आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर, एक हफ्ते में खुलेगा पोर्टल; पहले बस्तर संभाग को मिलेगा मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश…

CG NEWS- सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला, पुलिस जांच में खुद शिकायतकर्ता युवती ही निकली आरोपी

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती, मुलाकात और फिर ब्लैकमेलिंग से जुड़े एक मामले ने…

1 of 394