Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुरवासी ध्यान दें! 11 जून को प्रभावित रहेगी जलापूर्ति, 42 टंकियों से नहीं होगा पानी का वितरण

रायपुर। राजधानी रायपुर के लोगों को 11 जून (गुरुवार) की शाम पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नगर निगम के जलकार्य विभाग ने बताया है कि तकनीकी कार्य के चलते शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी।

विभाग के अनुसार बिजली की भूमिगत केबल को मुख्य लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान 33 केवी विद्युत लाइन बंद रहेगी, जिससे जल शोधन संयंत्रों के संचालन पर असर पड़ेगा। इसके कारण 90 एमएलडी और 150 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर प्लांट पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो पाएंगे।

तकनीकी कार्य के चलते शहर की 42 पानी टंकियों से होने वाली जलापूर्ति भी प्रभावित रहेगी। इससे कई इलाकों में निर्धारित समय पर पानी नहीं पहुंच सकेगा। जलकार्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से आवश्यक पानी का भंडारण कर लें और पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।

विभाग ने बताया कि तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद 12 जून से जलापूर्ति व्यवस्था फिर से सामान्य कर दी जाएगी। इसके बाद सभी प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य शहर की विद्युत एवं जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक सुचारू और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई है।

Related Posts

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 455