दो दिनों की मूसलाधार बारिश के चलते अब जगदलपुर- रायपुर नेशनल हाईवे बंद हो गया है। जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने पर लगभग 25 से 30 किर्मी की दूरी पर पड़ने वाले सोनारपाल के पास दोनों ओर गाड़ियों की कई किमी. लंबी कतारें लगी हैं।
बताया जा रहा है कि, खेतों का पानी और बैक वॉटर हाईवे पर भर जाने की वजह से सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया है। लगभग 2 से 3 किलोमीटर वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सोनारपाल में दोनों ओर खेतों में भरा लबालब पानी, जिससे सड़क पूरी तरह से हुआ जलमग्न हो गया है।
कई ट्रेनें रद्द, कुछ शार्ट टर्मिनेट
वहीं भारी बारिश के कारण किरंदुल-विशाखापट्टनम और बस्तर रूट की कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट भी किया गया है। चक्रवाती तूफान के प्रभाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह फैसला लिया है।









