Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सुखदेव भगत पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर, 27 सितंबर से शुरू होगा 3 दिवसीय प्रवास; कांग्रेस नेताओं से करेंगे मैराथन बैठक

रायपुर। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार 27 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और संगठन के प्रमुख नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें करेंगे।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, सुखदेव भगत पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों, विभिन्न संगठनों और विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा कनेक्ट सेंटर टीम के साथ भी चर्चा होगी।

वरिष्ठ नेताओं से वन-टू-वन मुलाकात

प्रवास के दौरान प्रदेश प्रभारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ वन-टू-वन बैठक भी करेंगे। संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर इन बैठकों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सुखदेव भगत के पहली बार प्रदेश प्रभारी के तौर पर छत्तीसगढ़ आने को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

धरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष वर्मा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी भगत के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।

अब 27 सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय दौरे में सुखदेव भगत की संगठन के नेताओं के साथ बैठकें और वन-टू-वन मुलाकातें छत्तीसगढ़ कांग्रेस की आगामी गतिविधियों को लेकर अहम रहेंगी।

Related Posts

 ‘स्वास्थ्य सुरक्षा से जनकल्याण” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर…

1 of 471