रायपुर। कोयला घोटाले मामले में गिरफ्तार आरोपी नवनीत तिवारी को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। नवनीत पिछले चार महीने से रायपुर जेल में न्यायिक अभिरक्षा में था।
जानकारी के अनुसार, नवनीत तिवारी सूर्यकांत तिवारी का रिश्ते में भाई बताया जाता है। जमानत सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शशांक मिश्रा ने अपने तर्क रखे, जिसके आधार पर अदालत ने मामले पर विचार करते हुए नवनीत को राहत प्रदान की। जमानत की अर्जी पर सुनवाई मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की बेंच ने की और नवनीत तिवारी को जमानत मंजूर की।
सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद नवनीत तिवारी के परिवार ने राहत की सांस ली है, जबकि मामले की अगली सुनवाई और जांच प्रक्रिया आगे जारी रहेगी।









