Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

Raipur Hit and Run: भाजपा विधायक रेणुका सिंह का बेटा लक्की सिंह गिरफ्तार, बाइक सवार को मारी थी टक्कर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘हिट एंड रन’ (Hit and Run) के एक हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लक्की सिंह पर तेज रफ्तार कार से एक बाइक सवार युवक को कुचलने और मौके से फरार होने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला?

घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे की है। नगर निगम कर्मचारी राजनारायण ठाकुर का छोटा भाई त्रिभुवन सिंह ठाकुर (पेशे से डीजे ऑपरेटर) एक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहा था। तभी अग्रसेन धाम चौक के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर लगते ही त्रिभुवन बाइक से उछलकर दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ने मदद करने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ाई और वहां से भाग निकला। फिलहाल घायल युवक अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

गाड़ी में सवार थे 5 लोग, विधायक पुत्र चला रहा था कार!

पुलिस जांच में पता चला है कि दुर्घटना में शामिल कार (पंजीकृत नाम: जय प्रकाश उपाध्याय, रामानुजगंज) में विधायक पुत्र लक्की सिंह के साथ दो युवतियां और दो अन्य युवक सवार थे। चश्मदीदों का दावा है कि कार अनियंत्रित होकर लहराते हुए चल रही थी।

पुलिसिया कार्रवाई और थाने में बवाल

हादसे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। चर्चा थी कि पुलिस ने पहले आरोपी को थाने लाकर छोड़ दिया था। राजनीतिक रसूख के दबाव के आरोपों के बीच, साक्ष्यों और तकनीकी जांच (CCTV फुटेज) के आधार पर आखिरकार तेलीबांधा थाना पुलिस ने लक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया।



Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468