Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

Bhatapara warehouse accident: वेयरहाउस में चने की बोरियां गिरने से दो मासूम भाई-बहनों की मौत, पसरा मातम

भाटापारा। शहर के करीब धौराभाठा (सिद्धबाबा) क्षेत्र स्थित एक वेयरहाउस में मंगलवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हो गया। चने की बोरियों की ऊंची छल्ली अचानक गिरने से उसके नीचे दबकर दो सगे मासूम भाई-बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

खेल रहे थे बच्चे, अचानक काल बनकर गिरीं बोरियां

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिले के बेलहगना (कोटा) की निवासी फगनी पटेल धौराभाठा स्थित बंशीगोपाल वेयरहाउस में साफ-सफाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। मंगलवार को भी वह काम में जुटी थी। उसी दौरान उसकी 6 वर्षीय बेटी प्रतिमा पटेल और 5 वर्षीय बेटा अखिलेश पटेल पास में ही खेल रहे थे।

खेलते-खेलते दोनों बच्चे चने की ऊंची छल्ली के पास पहुंचे ही थे कि अचानक भारी-भरकम बोरियां भरभराकर उनके ऊपर गिर गईं। चीख-पुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े और बच्चों को बाहर निकाल कर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मां के सिर से उठा दुखों का पहाड़

मृत बच्चों के पिता का निधन पहले ही हो चुका था। मेहनत-मजदूरी कर बच्चों को पाल रही मां की आंखों के सामने ही उसके दोनों कलेजे के टुकड़े हमेशा के लिए छिन गए। बेसहारा मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जिसे देख अस्पताल में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी एचएस सिदार के निर्देशन में एसडीओपी तारेश साहू और ग्रामीण थाना प्रभारी हेमंत पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर बोरियों की छल्ली कैसे धसकी और क्या वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी।

“पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि छल्ली किन परिस्थितियों में गिरी। वेयरहाउस प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जाएगी।”

— तारेश साहू, एसडीओपी



Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468