Trendingदेशव्यापार

CCI की बड़ी मंजूरी: हल्दीराम स्नैक्स में हिस्सेदारी खरीदेगी ग्लोबल फर्म एल कैटरटन

फेयर ट्रेड रेगुलेटर सीसीआई ने मंगलवार को ग्लोबल इंवेस्टमेंट फर्म एल कैटरटन (L Catterton) के हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने एक बयान में कहा, ”प्रस्तावित डील में एल-कैटरटन इंडिया फंड द्वारा हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड (टारगेट) की कुछ शेयरहोल्डिंग का अधिग्रहण शामिल है।” एल कैटरटन इंडिया फंड, एल कैटरटन इंडिया ट्रस्ट की एक योजना है, जो एक सेबी-रजिस्टर्ड अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट फंड है, जो भारत में निवेश करता है।

हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड देश की एक बड़ी और दिग्गज कंपनी है, जो भारत में पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स जैसे नमकीन, मिठाइयां, रेडी-टू-ईट फूड प्रोडक्ट्स, डेयरी प्रोडक्ट्स, बेकरी प्रोडक्ट्स, चॉकलेट और नॉन-कार्बोनेटेड रेडी-टू-ड्रिंक बेवरेज की मैन्यूफैक्चरिंग और बिक्री में शामिल है। दिसंबर 2025 में, एल कैटरटन ने कहा कि उसने हल्दीराम के साथ एक स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की है और देश के लीडिंग स्नैक्स और फूड ब्रांड में हिस्सेदारी हासिल की है। 2025 में, हल्दीराम ने तीन स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टर्स- सिंगापुर की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म टेमासेक, अल्फा वेव ग्लोबल और इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) को हिस्सेदारी बेची थी।

भारत में एल कैटरटन का नेतृत्व HUL (हिंदुस्तान यूनिलीवर) के पूर्व CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव मेहता करते हैं- जो अब इसके एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं। एल कैटरटन को दुनिया भर में पैकेज्ड फूड सेक्टर में ब्रांड बनाने का काफी अनुभव है। अप्रैल 2025 में, दिल्ली की कंपनी हल्दीराम स्नैक्स और नागपुर की कंपनी हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल ने पैकेज्ड स्नैक्स बिजनेस को मर्ज करके हल्दीराम स्नैक्स फूड बनाया गया था। बताते चलें कि एक निश्चित सीमा से ज्यादा वैल्यू वाले डील के लिए रेगुलेटर से मंजूरी की जरूरत होती है, जो गलत बिजनेस प्रैक्टिस पर नजर रखता है और साथ ही बाजार में सही कॉम्पिटिशन को बढ़ावा देता है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 460