Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बोरिया कला स्कूल की वंशिका प्रथम, ऋषव तृतीय

सावित्रीबाई फूले जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बोरिया कला स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में छात्रा वंशिका ने प्रथम स्थान तथा छात्र ऋषव रात्रे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता एवं व्याख्याता दिव्या त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन को जाता है। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगे भी इसी प्रकार सफलता अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।

Related Posts

सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से सोमनाथ…

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: 30 अफसरों के तबादले, प्रवीण वर्मा बने रायपुर के नए उपायुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए आबकारी विभाग में एक बहुत…

1 of 388