Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- डायल 112 टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

सूरजपुर, 23 जून। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में डायल 112 की टीम पर हमला करने और ट्रक में आगजनी की घटना में शामिल 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का शहर में जुलूस निकालते हुए कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले शिवपुर क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी।

डायल 112 टीम पर किया था हमला

इसी दौरान कुछ लोगों ने उग्र होकर डायल 112 की टीम पर हमला कर दिया। हमले में एक आरक्षक और डायल 112 का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोपियों ने मौके पर खड़े ट्रक में भी आग लगा दी थी, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई थी।

घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया और लगातार कार्रवाई करते हुए सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सड़कों पर निकाला गया जुलूस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का शहर की सड़कों पर जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी “कानून हाथ में लेना पाप है” और “पुलिस हमारी बाप है” जैसे नारे लगाते नजर आए। पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और आगजनी जैसी गंभीर धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 19 सितंबर तक मिलेगा मौका; उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में दाखिले की अंतिम…

प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार पर जूनियर छात्र की पिटाई? डीपी विप्र लॉ कॉलेज में मारपीट का वीडियो वायरल

बिलासपुर। डीपी विप्र लॉ कॉलेज में जूनियर छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने…

1 of 466