Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: DSP के 20 वर्षीय बेटे ने घर में लगाई फांसी, विधानसभा ड्यूटी से लौटे पिता ने खिड़की से देखा बेटे का शव

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक डीएसपी (DSP) के युवा बेटे ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त छात्र घर में अकेला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, हालांकि अब तक सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सूने घर में आत्मघाती कदम

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान आयुष झारिया (20 वर्ष) के रूप में हुई है। आयुष रुंगटा कॉलेज में बीबीए (BBA) प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता संतोष झारिया भिलाई की प्रथम वाहिनी बटालियन में डीएसपी के पद पर पदस्थ हैं और बटालियन के पीछे स्थित कॉलोनी में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि घटना के समय आयुष घर पर अकेला था। उसकी मां और बहन एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जबलपुर गए हुए थे, जबकि पिता संतोष झारिया की ड्यूटी विधानसभा सत्र में लगी हुई थी।

पिता ने खिड़की से देखा खौफनाक मंजर

गुरुवार रात जब डीएसपी संतोष झारिया अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौटे, तो उन्हें घर के भीतर से कोई हलचल महसूस नहीं हुई। उन्होंने आयुष को आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने अनहोनी की आशंका में खिड़की से झांककर देखा। अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए; उनका इकलौता बेटा फंदे से लटका हुआ था।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्मृति नगर पुलिस के अनुसार: “प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण समझ नहीं आ रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। आयुष पढ़ाई में कैसा था या उसे कोई मानसिक तनाव था, इन तमाम पहलुओं पर परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।”

Related Posts

राजनांदगांव में बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी व खेल मैदान, मुख्यमंत्री के निर्णय का जताया आभार

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में…

1 of 304