Trendingखेलछत्तीसगढ

रायपुर वनडे में अव्यवस्था; ऑनलाइन टिकट पर नहीं मिली एंट्री; स्टेडियम के बाहर कालाबाजारी; 4 गुना दाम में बिके समान

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भले ही मैदान पर रोमांच देखने को मिला हो, लेकिन स्टेडियम के बाहर और अंदर भारी अव्यवस्था ने दर्शकों का उत्साह फीका कर दिया। टीम इंडिया की हार के साथ-साथ व्यवस्थाओं की कमी पूरे आयोजन पर सवाल खड़े कर गई।

स्टेडियम में प्रवेश के लिए टिकट की हार्ड कॉपी अनिवार्य थी, लेकिन इसकी जानकारी दूर-दराज से आए कई दर्शकों को नहीं थी। स्टेडियम में प्रिंट की व्यवस्था न होने के कारण सैकड़ों लोगों को ऑनलाइन टिकट होते हुए भी एंट्री नहीं मिली, और वे बिना मैच देखे वापस लौट गए।

मैच के दौरान खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छूते दिखे। चिप्स 150 रुपए, आइसक्रीम 200 रुपए और समोसा व अन्य आइटम सामान्य से कई गुना महंगे बिके। वेंडर्स ने दावा किया कि रेट बीसीसीआई द्वारा तय हैं। साथ ही सभी सामान केवल कैश में बेचे जा रहे थे, जिससे दर्शकों को खासी परेशानी हुई।

हर स्टैंड में क्षमता से 20–25% अधिक भीड़ पहुंच गई। सीढ़ियों, गलियारों और खाली स्थानों तक खड़े होकर लोग मैच देखते दिखे। कई परिवार बच्चों को लेकर पहुंचे थे, लेकिन भीड़ और धक्का-मुक्की के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। एक दर्शक ने इसे क्रिकेट मैच नहीं, भगदड़ जैसा माहौल बताया। स्टेडियम के बाहर टिकटों की खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग हुई। 3,500 रुपए का टिकट 8,000 में, 2,500 का टिकट 5,000 में तो कुछ दर्शकों ने तो 10,000 रुपए देकर फ्री टिकट खरीद लिया

मैच के दिन कलेक्टोरेट, तहसील, नगर निगम व जोन कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। अधिकांश अधिकारियों की ड्यूटी मैच और एसआईआर में लगी होने के कारण लोगों को बिना काम निपटाए ही लौटना पड़ा। गेट नंबर 6 पर भीड़ के दबाव में कुछ युवकों ने सुरक्षाकर्मियों को हटाकर अंदर घुसने की कोशिश की। कई लोग बिना टिकट स्टेडियम में दाखिल हो गए। कुछ युवक दीवार फांदकर भी भीतर चले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विराट कोहली की लोकप्रियता का नजारा उस समय देखने को मिला जब एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुसा और कोहली के सामने घुटनों के बल बैठ गया। कोहली ने उसे उठाया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे बाहर ले जाया। दूसरी पारी में भी ऐसी दो और कोशिशें हुईं।
यह घटना 2023 के रायपुर मैच की याद दिलाती है, जब एक 13 साल का बच्चा रोहित शर्मा से मिलने मैदान में घुस आया था।

मैच के पहले और बाद में कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। दर्शकों ने कहा कि पूरे आयोजन में चर्चा क्रिकेट से ज्यादा अव्यवस्था, महंगाई, कालाबाजारी और सुरक्षा खामियों पर रही।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार: सीएम साय ने 2,305 नए मोबाइल टावरों की रखी मांग

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ, आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में…

महानदी के बीच फंसे परिवार का रेस्क्यू: पुलिस और गोताखोरों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद बचाई चार लोगों की जान

बलौदाबाजार। जिले में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के चलते महानदी उफान पर है। इसी…

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें: रायपुर के मुक्तिधामों में जलभराव, अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को करनी पड़ी मशक्कत

रायपुर। राजधानी रायपुर में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब…

1 of 440