Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

दिल्ली में ‘हिड़मा जिंदाबाद’ नारे लगाने वाले बच्चों पर छत्तीसगढ़ गृह मंत्री का कड़ा बयान, सुनिए क्या कहा विजय शर्मा ने

रायपुर: दिल्ली के इंडिया गेट पर ‘हिड़मा जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाले बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसका कड़ा जवाब दिया है।

गृहमंत्री ने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चे बेहद कम उम्र के हैं और बस्तर के वास्तविक हालात से अनभिज्ञ हैं। उन्होंने बताया, “मैंने वीडियो देखा है। वे बहुत छोटे बच्चे हैं, विभिन्न भावों में बातें कर रहे हैं, पर असलियत से पूरी तरह दूर हैं। वे ‘जनता ना सरकार’, सस्टेनेबल खेती और पर्यावरण संरक्षण जैसी बातें कर रहे हैं, लेकिन उनकी वास्तविक स्थिति का उन्हें कोई ज्ञान नहीं है।”

विजय शर्मा ने बच्चों और युवाओं को बस्तर आने का न्योता देते हुए कहा, “वे एक बार बस्तर आएं और मुझे सूचना दें। मैं पूरा प्रबंध कर दूंगा। यहाँ आकर देखेंगे तो समझ आएगा कि 25 साल का बस्तर आज क्या है। दिल्ली में बैठकर बातें करने से हकीकत नहीं समझ आती और किसी को बरगलाया भी नहीं जा सकता।”

गृहमंत्री ने बस्तर के विकास का भी उदाहरण देते हुए कहा, “बस्तर के गांवों में पहले न स्कूल थे, न अस्पताल, न आंगनबाड़ी। बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएँ भी नहीं थीं। अब काम शुरू हुआ है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसलिए बिना सोचे-समझे कुछ भी कहना उचित नहीं है।”

उन्होंने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा, “देश के लिए बोलना अच्छी बात है, इसमें कोई संदेह नहीं। लेकिन सुनी-सुनाई बातें तथ्य के रूप में पेश करना बिल्कुल सही नहीं है।”

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458