Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छालीवुड प्रोड्यूसर मोहित साहू ने फिनायल पीकर किया सुसाइड ड्रामा, एक्ट्रेस के घर घुसकर मारपीट का आरोप

रायपुर | छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छालीवुड) के चर्चित प्रोड्यूसर मोहित साहू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक्ट्रेस शशि वर्मा के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के डर से आरोपी प्रोड्यूसर ने शनिवार देर रात फिनायल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसे पुलिस प्रथम दृष्टया ‘कानूनी कार्रवाई से बचने का ड्रामा’ मान रही है।

उज्जैन में जबरन शादी और धोखे का आरोप

एक्ट्रेस शशि वर्मा ने प्रोड्यूसर मोहित साहू पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि मोहित उसे जबरन उज्जैन लेकर गया और वहां उससे शादी की। रायपुर लौटने के बाद मोहित शादी की बात से मुकर गया। युवती को बाद में पता चला कि मोहित पहले से शादीशुदा है और वह अपनी पत्नी व एक्ट्रेस को अलग-अलग रखकर धोखा दे रहा था। विवाद बढ़ने पर मोहित ने एक्ट्रेस के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद पीड़िता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

सुसाइड की कोशिश या पुलिस को गुमराह करने की चाल?

केस दर्ज होने के बाद शनिवार रात मोहित साहू ने फिनायल पी लिया, जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अब सामान्य है। इस मामले में पुलिस का कड़ा रुख सामने आया है। पुरानी बस्ती पुलिस का मानना है कि आरोपी गिरफ्तारी और कानूनी शिकंजे से बचने के लिए आत्महत्या का ढोंग कर रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने बताया कि मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस आरोपी प्रोड्यूसर से पूछताछ कर उसे गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मोहित ने वाकई जान देने की कोशिश की या यह केवल एक सुनियोजित ड्रामा था।



Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458