Trendingदेशबड़ी खबर

इंडिगो के टॉप अधिकारियों को DGCA का समन, 6 दिनों में 3900 उड़ानें रद्द होने पर मांगा जाएगा जवाब

इंडिगो एयरलाइंस की सैकड़ों उड़ानों के अचानक रद्द होने और यात्रियों को हुई भारी परेशानी के मामले में नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सख्त रुख अख्तियार किया है. सूत्रों के मुताबिक, DGCA द्वारा गठित 4-सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी ने इंडिगो के शीर्ष अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है. इस दौरान इंडिगो के अधिकारियों से पिछले 6 दिनों रद्द हुईं 3900 फ्लाइटों के संबंध में सवाल जवाब किए जाएंगे.

सूत्रों के मुताबिक, समिति इसी हफ्ते CEO पीटर एलबर्स समेत अन्य उच्च पदाधिकारियों से पूछताछ करेगी. सूत्रों के अनुसार, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो संकट को गंभीरता से लिया और इस मामले की जांच के लिए एक चार-सदस्यीय समिति की गठन किया.अब समिति ने पूछताछ के लिए इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स समेत अन्य शीर्ष अधिकारियों को पूछताछ के लिए दिल्ली मुख्यालय में इसी हफ्ते तलब किया है.

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से इंडिगो की सैकड़ों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे. इससे न केवल यात्रियों को भारी असुविधा हुई बल्कि पर्यटन उद्योग, खासकर राजस्थान जैसे राज्यों को करोड़ों का नुकसान हुआ है.

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 450