Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

दुर्ग में दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती से चाकू की नोक पर लूट, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग दंपती के घर में घुसकर लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक नकाबपोश बदमाश ने धारदार हथियार (चाकू) के बल पर बुजुर्गों को डराया-धमकाया और महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रगति नगर स्थित शुभकामना हाइट्स की है। यहां रहने वाले वी. कुमार ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। घटना के वक्त वी. कुमार अपनी ड्यूटी पर थे, तभी उनके घर पर काम करने वाली महिला ने फोन कर सूचना दी कि घर में एक अज्ञात युवक घुस आया है और उनके सास-ससुर को धमका रहा है।

अकेले पाकर घर में घुसा नकाबपोश जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। बुजुर्ग दंपती को घर में अकेला पाकर वह अंदर दाखिल हुआ और धारदार हथियार दिखाकर सोने-चांदी के जेवर व नकदी की मांग करने लगा। जब बुजुर्गों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी महिला के गले से सोने का नेकलेस जबरन खींचकर मौके से भाग निकला।

भिलाई में किराए के मकान में रह रहा था आरोपी वारदात की सूचना मिलते ही नेवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी का सुराग लगाया और 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान 21 वर्षीय विभान्शु महोबिया के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के मंडला जिले का रहने वाला है और फिलहाल भिलाई नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल सेक्टर में किराए का मकान लेकर रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, धारदार हथियार और घटना के वक्त पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी इस तरह की किसी अन्य वारदात में शामिल रहा है या नहीं।

Related Posts

स्वामी आत्मानंद स्कूल में घुसा बारिश का पानी: 10 कमरे जलमग्न, मची अफरा-तफरी; जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

बतौली। सरगुजा जिले के बतौली में सोमवार (6 जुलाई) को हुई मूसलाधार बारिश ने स्वामी…

1 of 411