PoliticsTrendingछत्तीसगढदेशदेस दुनियाबड़ी खबरवायरल खबरसमाचार

रोज़गार योजना : PM मोदी करेंगे 2400 करोड़ जारी, AIIMS रायपुर में बड़ा कार्यक्रम

रायपुर। देश के युवाओं को रोज़गार के नए अवसरों से जोड़ने और औपचारिक रोजगार को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार आज एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे ‘PM विकसित भारत रोज़गार योजना’ कार्यक्रम में वर्चुवली शामिल होंगे। इस विशेष अवसर पर देश भर के लाखों लाभार्थियों के लिए लगभग 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी।

AIIMS रायपुर में होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के AIIMS में इसके लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष रुप से मौज़ूद रहेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में रोज़गार सृजन की रफ्तार को तेजी देना है, ताकि देश के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को औपचारिक रोज़गार व्यवस्था से जोड़ा जा सके और उन्हें आर्थिक रूप से मज़बूत बनाया जा सके।

रोज़गार मेले में युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
इस मेगा प्रोग्राम के तहत देश भर में 200 से अधिक केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जहां हजारों युवाओं को नये नियुक्ति पत्र भी सौंपे जायेंगे।

Related Posts

1 of 387