Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

जांजगीर-चांपा में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम भवंतरा में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घर के अंदर खाट पर चारों के शव पड़े मिले। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर इस वारदात को अंजाम दिया है।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब घर में काम करने पहुंचे मिस्त्रियों ने चारों को खाट पर पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Related Posts

जांजगीर-चांपा में नरसंहार: संपत्ति के लालच में बेटे ने पिता सहित 4 को उतारा मौत के घाट, खौफनाक है आरोपी का इतिहास

जांजगीर-चांपा (शिवरीनारायण): छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक रूह कंपा देने…

रायपुर में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार: पंपों पर लंबी कतारें, जानिए क्या है ‘पैनिक बाइंग’ के पीछे का असली सच?

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों…

1 of 326