रायपुर से बड़ी खबर है। शहर के आयुर्वेदिक कॉलेज में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिस्सा लिया। यह मेगा कैंप विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री गुरु खुशवंत साहब समेत कई विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधायक राजेश मूणत ने कहा कि मानव समाज की सेवा का संकल्प लेकर यह मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कैंप में एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य की सभी विधाओं की जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी और अलग-अलग विधाओं के डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
विशेष रूप से चेस्ट कैंसर की जांच की भी सुविधा इस कैंप में दी जा रही है। विधायक ने डॉक्टरों और सामाजिक संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अच्छी सामाजिक संस्थाएं आगे बढ़कर इस आयोजन में सहयोग कर रही हैं।










