भाजपा ने अपने संगठन में ताजगी और मजबूती लाने के लिए युवा मोर्चा (भाजयुमो) और महिला मोर्चा के नए जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रदेश महिला कार्यकारिणी और भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों की भी नियुक्तियां की गई हैं।
भाजयुमो रायपुर ग्रामीण के नए जिला अध्यक्ष के रूप में पिंटू साहू को नियुक्त किया गया है। वहीं, रायपुर शहर जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष की जिम्मेदारी कृतिका जैन को सौंपी गई है।
भाजपा के मुताबिक, इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन में नई ऊर्जा लाना और युवाओं व महिलाओं को सक्रिय भूमिका में शामिल करना है। आगामी समय में नए अध्यक्ष और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों और विकास कार्यों को और प्रभावी बनाएंगे।











