Trendingदेशबड़ी खबर

अब नहीं चलेगी ओला, उबर और रैपिडो की मनमानी! 1 जनवरी से शुरू हो रही Bharat Taxi ऐप

नई दिल्ली से बड़ी खबर है। देश की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ 1 जनवरी 2026 से अपना मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रही है। इस नई सरकारी पहल से दिल्लीवासियों को ओला, उबर और रैपिडो के अलावा एक भरोसेमंद और किफायती कैब विकल्प मिलेगा।

भारत टैक्सी को यात्रियों और ड्राइवरों दोनों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस ऐप के जरिए यूजर्स ऑटो-रिक्शा, कार और बाइक टैक्सी की बुकिंग कर सकेंगे और अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प चुन पाएंगे। सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर सर्ज प्राइसिंग नहीं होगी, यानी पीक ऑवर्स या बारिश के समय किराया अचानक नहीं बढ़ेगा।

सरकारी सहयोग से शुरू हो रही इस सेवा का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी और किफायती सेवा देना है। ड्राइवरों को कुल किराए का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा मिलेगा, जिससे उनकी कमाई ओला-उबर जैसे प्लेटफॉर्म्स की तुलना में बेहतर होगी। दिल्ली में अब तक करीब 56 हजार ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

सुरक्षा के लिहाज से ऐप में रियल-टाइम व्हीकल ट्रैकिंग, केवल वेरिफाइड ड्राइवरों की ऑनबोर्डिंग और 24×7 कस्टमर सपोर्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। ऐप कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा, ताकि अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें।

भारत टैक्सी का मुख्य फोकस फैमिली ट्रैवलर्स, कॉरपोरेट यूजर्स और पर्यटकों पर रहेगा। कैश और डिजिटल पेमेंट, ट्रांसपेरेंट बिलिंग और बेहतर सेफ्टी फीचर्स के साथ यह नई सेवा मौजूदा कैब सेवाओं के लिए एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर कर सामने आएगी। यदि यह पहल सफल होती है, तो आने वाले समय में इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है।

Related Posts

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 450