Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, टक्कर के बाद गाड़ियों में लगी आग

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां सोमवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में एक महिला और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों में शॉर्ट सर्किट के कारण मौके पर ही आग लग गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच वाड्रफनगर-बलंगी मार्ग पर चुरैला नाला के पास हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त इलाके में तेज बारिश हो रही थी, जिसके चलते दोनों बाइक चालक काफी रफ्तार में थे। चुरैला नाला के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार एक महिला सहित तीन युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

शादी के कुछ महीने बाद ही उजड़ा सुहाग इस हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवकों में से एक की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। वह अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में यह काल बनकर आई दुर्घटना का शिकार हो गया।

शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जलीं बाइकें प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों बाइकों में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। हादसे के बाद वाड्रफनगर-बलंगी मार्ग पर काफी देर तक आवागमन भी बाधित रहा।

जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

बेमेतरा की दो प्रतिभावान शिक्षिकाएं: आंचल वर्मा और शीतल बैस को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘राज्यपाल पुरस्कार’

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर राजधानी रायपुर के लोक…

छत्तीसगढ़ के कोरबा में ईएसआईसी अस्पताल के डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूटा रिश्ता बना वजह?

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

1 of 461