Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ी, 5 की मौत

रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही एक स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग नवागढ़ के सड़क पारा और शांति नगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान

विश्वनाथ देवागन (43 वर्ष)
राजेंद्र कश्यप (27 वर्ष)
पोमेश्वर जलतारे (33 वर्ष)
भूपेंद्र साहू (40 वर्ष)
कमलनयन साहू (22 वर्ष)

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक बारात से वापस नवागढ़ लौट रहे थे, तभी सुकली के पास यह भयावह दुर्घटना हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468