Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: होमवर्क न करने पर मासूम को पेड़ से लटकाया: शिक्षिका बर्खास्त, स्कूल की मान्यता रद्द

सूरजपुर। जिले के हंस कवाहिनी विद्या मंदिर, नारायणपुर स्थित रामानुजनगर स्कूल में नर्सरी के एक बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल की शिक्षिका को तत्काल बर्खास्त कर दिया गया और स्कूल की मान्यता रद्द कर दी गई।

सोमवार को वायरल हुए वीडियो में दिखा कि नर्सरी कक्षा का एक छात्र अपने होमवर्क न करने के कारण कपड़े के सहारे पेड़ से लटका दिया गया। बच्चे की असहाय स्थिति को एक ग्रामीण ने कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जिसके बाद आरोपी शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया।
वहीं हंस कवाहिनी विद्या मंदिर की मान्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही जांच के दौरान मानकों का पालन न करने वाले 32 निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी।

घटना ने क्षेत्र में भारी गुस्सा और असंतोष फैलाया है। अभिभावकों ने कहा कि शिक्षा के नाम पर बच्चों के साथ क्रूरता और निजी स्कूलों में अव्यवस्था असहनीय है। कई बच्चों ने भी आरोप लगाया कि स्कूल में पहले भी कठोर और अमानुषिक सजा दी जाती थी।

Related Posts

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

खैरागढ़ में सड़कों की बदहाली: प्रमुख मार्गों पर मिले 200 से अधिक गड्ढे, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों के कारण आम नागरिकों और वाहन…

1 of 467