Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अमेरिका-ईरान तनाव का असर: रायपुर समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंप बंद

रायपुर। अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच अब इसका असर छत्तीसगढ़ में वाहन ईंधन की आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। रायपुर, बिलासपुर और बस्तर समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित होने से पेट्रोल पंपों पर किल्लत की स्थिति बन गई है। राजधानी रायपुर में बुधवार को करीब 20 पेट्रोल पंप बंद रहे, जबकि 30 से अधिक पंपों में ड्राई जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं बिलासपुर में भी चार पेट्रोल पंप बंद होने की जानकारी सामने आई है।

कई पेट्रोल पंपों में खत्म हुआ स्टॉक

जानकारी के अनुसार, HPCL, IOCL और BPCL के कई पेट्रोल पंपों में पेट्रोल-डीजल का स्टॉक खत्म हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ पंपों में एक-दो दिन पहले ही ईंधन खत्म हो गया था, जबकि कई पंप बुधवार को बंद करने पड़े। पंप संचालकों ने सूचना चस्पा कर ग्राहकों को सप्लाई बाधित होने की जानकारी दी।

लोगों में बढ़ा पैनिक, पंपों पर लंबी कतारें

ईंधन की कमी की खबर फैलते ही लोगों में घबराहट बढ़ने लगी है। इसके चलते खुले पेट्रोल पंपों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग सामान्य जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए, जिससे स्थिति और बिगड़ती दिख रही है।

प्रशासन बोला- पैनिक होने की जरूरत नहीं

खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कंपनियां लगातार पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति कर रही हैं। कुछ स्थानों पर सप्लाई में देरी हुई है, जिसके कारण ड्राई की स्थिति बनी है। एक-दो दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे।

डिमांड से आधी हो रही सप्लाई

भारत पेट्रोल पंप एसोसिएशन के विनोद कुमार उपाध्याय ने दावा किया कि कंपनियों द्वारा मांग की तुलना में लगभग आधी आपूर्ति की जा रही है। इसके कारण जिले में 20 से ज्यादा पंप बंद हो चुके हैं और 30 से अधिक पंपों में सीमित स्टॉक बचा है।

वहीं छत्तीसगढ़ पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धकड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का लोग गलत मतलब निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध का असर जरूर पड़ा है, लेकिन सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं हुई है। हर दिन 200 से अधिक टैंकर कंपनियों से निकल रहे हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Related Posts

जांजगीर-चांपा में नरसंहार: संपत्ति के लालच में बेटे ने पिता सहित 4 को उतारा मौत के घाट, खौफनाक है आरोपी का इतिहास

जांजगीर-चांपा (शिवरीनारायण): छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक रूह कंपा देने…

रायपुर में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार: पंपों पर लंबी कतारें, जानिए क्या है ‘पैनिक बाइंग’ के पीछे का असली सच?

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों…

1 of 326