Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- ‘जाम’ पर लगा जाम: दो दिनों से देशी शराब का स्टॉक खत्म, पियक्कड़ो में भारी आक्रोश

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के नगर पंचायत सरिया में पिछले दो दिनों से देशी मदिरा का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया है। हालात ऐसे हैं कि शराब लेने पहुंच रहे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, जिससे मदिरा उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

सप्लाई बंद होने से बिगड़े हालात
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कांच की बोतलों में मिलने वाली देशी शराब को बंद कर अब प्लास्टिक बोतलों में सप्लाई शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसी बदलाव की प्रक्रिया के चलते फिलहाल सप्लाई रोक दी गई है, जिससे यह स्थिति पैदा हुई है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिना सूचना सप्लाई बंद, प्रबंधन पर सवाल
लोगों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक सप्लाई बंद कर देना प्रबंधन की बड़ी लापरवाही है। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जिन्हें अब मजबूरी में विदेशी शराब दुकानों की ओर रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।

दुकान के बाहर बढ़ रही नाराजगी
देशी शराब दुकान के आसपास लोगों में असंतोष साफ देखा जा रहा है। लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि सप्लाई व्यवस्था को लेकर इतनी अनिश्चितता क्यों है और जिम्मेदार विभाग इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा।

स्थिति सामान्य होने का इंतजार
फिलहाल सरिया में देशी मदिरा की कमी ने माहौल को गरमा दिया है। अब लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कब तक सप्लाई बहाल होगी और स्थिति सामान्य हो पाएगी।

Related Posts

हाउसिंग बोर्ड दफ्तर में रिश्वत का आरोप: बादाम वाली महिला अधिकारी का नया वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज

बिलासपुर। तिफरा स्थित छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड कार्यालय एक बार फिर विवादों में आ…

नारायणपुर में ‘VIP तोता’: पेड़ से तोते को उतारने बुला ली फायर बिग्रेड, बहा दिया हजारों लीटर पानी, video

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,…

1 of 286