Trendingदेशबड़ी खबर

IRS ऑफिसर की बेटी की हत्या… रेप की भी आशंका, मोबाइल चार्जर से घोंटा गला

राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई. युवती के साथ यौन शोषण और उत्पीड़न किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है.

घर से बरामद हुआ शव
बता दें कि बुधवार को वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. युवती का शव उसके घर से बरामद हुआ है. सामने आया है कि पुलिस मृतका के साथ सेक्सुअल असॉल्ट की आशंका भी जता रही है. पुलिस का कहना है कि इसके बाद मोबाइल चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामले में शक की सुई घर के पहले घरेलू नौकर रह चुके शख्स पर घूम रही है. बताया जा रहा है कि इस नौकर को करीब डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से हटा दिया गया था. पुलिस को संदेह है कि वह बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दे सकता है.

वारदात के वक्त माता-पिता गए थे जिम
घटना की सूचना पुलिस को बुधवार सुबह मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक मृतक लड़की ने इंजीनियरिंग की थी, इसके बाद अब वह UPSC की तैयारी कर रही थी. वारदात के वक्त युवती के माता-पिता सुबह जिम गए हुए थे. जिस नौकर पर शक जताया जा रहा है वह राजस्थान का रहने वाला है. उसे कुछ महीने पहले ही निकाल दिया गया था.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध की तलाश में कई टीमें गठित कर दी गई हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Related Posts

हाउसिंग बोर्ड दफ्तर में रिश्वत का आरोप: बादाम वाली महिला अधिकारी का नया वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज

बिलासपुर। तिफरा स्थित छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड कार्यालय एक बार फिर विवादों में आ…

नारायणपुर में ‘VIP तोता’: पेड़ से तोते को उतारने बुला ली फायर बिग्रेड, बहा दिया हजारों लीटर पानी, video

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,…

1 of 280