Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को: 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 34,168 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनके लिए राज्यभर में 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

व्यापमं ने जारी किए दिशा-निर्देश
परीक्षा को सुचारू और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने अभ्यर्थियों के लिए जरूरी गाइडलाइन जारी की है। सभी उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि जांच प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

एंट्री से पहले सख्त जांच व्यवस्था
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग की जाएगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य
अभ्यर्थियों के लिए विशेष ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनना अनिवार्य होगा। काले, गहरे नीले और हरे रंग के कपड़े पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा जूते, मोजे, बेल्ट और स्कार्फ पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।

समय और नियमों का रखें ध्यान
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय, ड्रेस कोड और अन्य दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें, ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की असुविधा या बाधा का सामना न करना पड़े।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456