Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: धान का टोकन न कटने से परेशान आदिवासी किसान ने खाया जहर, तहसीलदार को नोटिस, पटवारी निलंबित

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां अपनी मेहनत की फसल (धान) बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे एक किसान ने अंततः हताश होकर जहर खा लिया। कटघोरा अनुभाग के हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम कोरबी धतुरा निवासी किसान सुमेर सिंह गोंड़ ने घर में रखा कीटनाशक पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। वर्तमान में उनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

क्या है पूरा मामला?

सुमेर सिंह के पास 3 एकड़ 75 डिसमिल जमीन है, जिसमें उन्होंने धान की फसल ली थी। समस्या तब शुरू हुई जब गिरदावरी के दौरान पटवारी ने उनके खसरा नंबर पर धान की जगह ‘अन्य फसल’ दर्ज कर दी। किसान ने इस त्रुटि को सुधारने के लिए तहसील कार्यालय से लेकर जनदर्शन तक के चक्कर लगाए, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। किसान अपना 65 क्विंटल धान बेचने के लिए परेशान था। 7 जनवरी से ऑनलाइन टोकन की सुविधा बंद होने के बाद उसकी उम्मीदें टूट गईं और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

प्रशासन की कार्रवाई: पटवारी निलंबित, तहसीलदार को नोटिस

इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की गई है। हल्का नंबर 03 की पटवारी कामिनी कारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर क्षेत्र निरीक्षण और सत्यापन में लापरवाही बरतने का आरोप है। हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु को भी कार्य में लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया गया है। पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।

    राजनीतिक गरमाहट: सांसद और मंत्री के बयान

    घटना की सूचना मिलते ही सांसद ज्योत्सना महंत जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा “प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री के होने के बावजूद आदिवासी किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। धान केंद्रों में अव्यवस्था है, न रिकॉर्ड सुधर रहे हैं और न टोकन कट रहे हैं।”

    वहीं, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी स्वीकार किया कि तहसीलदार स्तर पर रिकॉर्ड में सुधार किया जाना चाहिए था। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।



    Related Posts

    सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

    तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

    पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

    छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

    मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

    रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

    खैरागढ़ में सड़कों की बदहाली: प्रमुख मार्गों पर मिले 200 से अधिक गड्ढे, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

    छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों के कारण आम नागरिकों और वाहन…

    1 of 467