Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सक्ती जनपद पंचायत में ACB की बड़ी कार्रवाई: CEO समेत 3 कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

सक्ती। जिले की जनपद पंचायत सक्ती में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सहित तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत सक्ती के CEO निखिल कश्यप, सहायक ग्रेड-3 अविनाश ठाकुर और भृत्य लच्छन भानु पर एक हितग्राही का भुगतान जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। बताया जा रहा है कि करीब 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के बदले आरोपियों ने 2 लाख रुपये कमीशन की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB बिलासपुर की टीम ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। इसी दौरान तीनों आरोपियों को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

ACB की टीम ने जनपद पंचायत कार्यालय सक्ती में दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। टीम ने मौके से महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि भुगतान प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और चेक जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। फिलहाल ACB की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ACB अधिकारियों ने कहा है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक अमले में पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 13 डॉक्टरों को अतिरिक्त स्टडी लीव देने से इनकार, याचिकाएं खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही दो साल की स्टडी लीव…

छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर कलाकार को मिला कॉपीराइट, तीन साल की जद्दोजहद के बाद हासिल हुआ अधिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक बन चुकी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की…

1 of 477