Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

फरसगांव तहसील कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार का रीडर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया और पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, फरसगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पाटला निवासी बिसुलाल नेताम ने ACB से शिकायत की थी कि नामांतरण प्रकरण में उनके पिता और बुआ का नाम दर्ज करने के एवज में रीडर मुकेश रंगारी 70 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन कर ट्रैप की योजना बनाई।

जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता पहले ही आरोपी को दो किश्तों में 15 हजार और 20 हजार रुपये, कुल 35 हजार रुपये दे चुका था। इसके बाद जब आरोपी तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये ले रहा था, तभी पहले से मौजूद ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की राशि जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

ACB के डीएसपी चंद्रशेखर ध्रुव ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई और आरोपी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे विशेष न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में फिलहाल किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। हालांकि मामले की जांच जारी है और यदि किसी अन्य की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 13 डॉक्टरों को अतिरिक्त स्टडी लीव देने से इनकार, याचिकाएं खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही दो साल की स्टडी लीव…

छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर कलाकार को मिला कॉपीराइट, तीन साल की जद्दोजहद के बाद हासिल हुआ अधिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक बन चुकी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की…

1 of 477