Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

पत्नी से तंग पति ने किया आत्महत्या, घर में लगाई फांसी

रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के ग्राम सिर्वे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 35 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा घरेलू विवाद और अत्यधिक शराब की लत को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सिर्वे निवासी मोतीराम वर्मा (35 वर्ष) पेशे से ड्राइवर था। वह बेहद शराब पीने का आदी था, जिसके चलते घर में आए दिन कलह होती रहती थी। रविवार शाम को भी शराब के नशे में उसका पत्नी से भारी विवाद हुआ। आरोप है कि मोतीराम ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और अस्पताल में टांके लगाने पड़े।

घायल पत्नी ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची भी थी, लेकिन दोनों पक्षों को समझाइश देकर वापस लौट गई।

सोमवार को मोतीराम दिनभर अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह हमेशा की तरह शराब के नशे में सो रहा है। लेकिन जब देर शाम तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो रोशनदान से झांककर देखा गया। अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए; मोतीराम कमरे के भीतर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

खास बात: बताया जा रहा है कि मृतक मोतीराम वर्मा कुछ समय पहले तक पुलिस विभाग के लिए भी वाहन चालक (ड्राइवर) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुका था। फिलहाल, पुलिस घरेलू विवाद और आत्महत्या के अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 13 डॉक्टरों को अतिरिक्त स्टडी लीव देने से इनकार, याचिकाएं खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही दो साल की स्टडी लीव…

छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर कलाकार को मिला कॉपीराइट, तीन साल की जद्दोजहद के बाद हासिल हुआ अधिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक बन चुकी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की…

1 of 477